ब्लॉग से कमाई कैसे होती है ?

दोस्तों ऑनलाइन पैसे कमाने के हजारों तरीके होते है। उन्हीं में से एक है ब्लॉगिंग। आज मैं आपको blog se kamayi kaise hoti hai इसकी पूरी जानकारी दूंगी। ब्लॉग से पैसे कमाने के कई तरीके होते है। अगर आप उन तरीकों के बारे में विस्तार में जानना चाहते है तो यह पूरा आर्टिकल जरूर पढ़िए। अलग अलग ब्लॉगर अपनी ब्लॉग वेबसाइट से पैसे कमाने के लिए अलग अलग तरीके अपनाते है। कुछ लोग एडसेंस से तो कुछ एफिलिएट मार्केटिंग से पैसे कमाते है। इसके अलावा भी वेबसाइट बनाकर पैसे कमाने के बहुत से तरीके है। आइए जानते है कि ब्लॉग से कमाई कैसे होती है

ब्लॉग से पैसे कमाने के यह कुछ तरीके है।

  • गूगल एडसेंस
  • एफिलिएट मार्केटिंग
  • स्पॉन्सरशिप द्वारा
  • कोर्स बनाकर
  • बैकलिंक्स देकर

ब्लॉग से कमाने के लिए गूगल एड्स लगाएं।

ब्लॉग से पैसे कमाने के लिऐ ब्लॉगर अपनी वेबसाइट को गूगल द्वारा मोनेटाईज करवा लेते है। इसके बाद उस वेबसाइट पर एड्स लगने लगते है। यह एड्स ब्लॉग के टॉपिक से ही मिलते जुलते होते है। उदाहरण के लिए मान लीजिए आप फूड रेसिपीज लिखते है तो आपकी वेबसाइट पर zomato या swiggy के एड्स दिख सकते है। जब भी कोई व्यक्ति एड्स पर क्लिक करता है या एड्स देखता है तो उसके पैसे एडसेंस अकाउंट में आते है।

जब ये इनकम $100 से या उससे ज्यादा हो जाता तब बैंक अकाउंट में आ जाता है। गूगल एडसेंस का अप्रूवल पाने के लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना पड़ता है। आपकी वेबसाइट पर जो भी आर्टिकल है वो यूनिक होना चाहिए। वेबसाइट की स्पीड अच्छी होनी चाहिए। इसके साथ ही रेगुलर पोस्ट अपलोड होने चाहिए। गूगल एड्स की मदद से आप अच्छा रेवेन्यू जेनरेट कर सकते है। अगर आप जानना चाहते है कि गूगल एडसेंस के लिए कैसे अप्लाई करे? आप यह पोस्ट पढ़ सकते है।

एफिलिएट मार्केटिंग करके पैसे कमाएं।

आपको जानकर हैरानी होगी की केवल एफिलिएट मार्केटिंग करके ही लोग महीने का लाखो रुपए कमाते है। क्या आप जानते है affiliate marketing क्या होता है? अगर नही तो यह पोस्ट पढ़े। दोस्तों दूसरो के प्रोडक्ट्स को अपनी वेबसाइट पर प्रमोट करना ही एफिलिएट मार्केटिंग है। आप Amazon या Flipkart जैसी वेबसाइट के लिए यह काम कर सकते है। इसका तरीका बेहद ही आसान सा है। आपको बस एक वेबसाइट बनानी है।

आप जिस भी प्रोडक्ट को प्रमोट या सेल करना चाहते है। उसका लिंक आपको अपनी वेबसाइट पर लगाना है। जब भी कोई उस लिंक से वह समान खरीदेगा तो उसका कुछ कमीशन आपको मिलेगा। दोस्तों अगर आप किसी सॉफ्टवेयर की मार्केटिंग करते है तो आपको 50 से 90% का कमीशन मिलेगा जो की बहुत ज्यादा है। दूसरे physical प्रोडक्ट्स पर यह कमीशन केवल 20 से 25% का ही होता है। ऐसा करके आप बिना एडसेंस अप्रूवल के भी अपनी वेबसाइट से लाखो रुपए कमा सकते है।

पैसे कमाने के लिए sponsored पोस्ट लिखें।

केवल एक sponsored पोस्ट लिखने के लिए आप 15 से $100 तक चार्ज कर सकते है। पर इसके लिए आपकी वेबसाइट पर अच्छा खासा ट्रैफिक होना चाहिए। आपकी लेखन प्रक्रिया अच्छी होनी चाहिए। तभी कोई आपको स्पॉन्सरशिप देगा। अगर आपकी वेबसाइट पर 10,000 का ट्रैफिक आता है तो आप आसानी से sponsored post पा सकते है। बहुत से ब्लॉगर गूगल एडसेंस के साथ साथ यह तरीका भी अपनाते है।

यदि कोई व्यक्ति एक पोस्ट $100 लेता है और महीने में 10 पोस्ट भी लिख देता है। तो वह आसानी से $1000 कमा सकता है। तो दोस्तो इसी आप अंदाजा लगा से सकते है ब्लॉग से पैसे कमाने के कितने सारे तरीके है। शुरुआत में थोड़ी मेहनत जरूर लगती है। लेकिन आप एक job से भी ज्यादा कमा सकते है। अगर आपको sponsored post क्या है? कैसे लिखें? या कैसे पोस्ट मिलेंगी? ये नहीं जानते तो यह पोस्ट पढ़ सकते है। READ This……..

  • Post author:

Leave a Reply